Skip to main content

उत्तर प्रदेश लेखपाल नियमावली, 2006


उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा एक अधीनस्थ सेवा है जिस्मी समूह ‘ग’ के पद समाविष्ट हैं|
सेवा नियमावली में परिषद् का तात्पर्य राजस्व परिषद्, उत्तर प्रदेश से है|
लेखपालों का संवर्ग जिलावार होगा और जिलावार सदस्य संख्या का आवंटन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा परन्तु नियुक्ति प्राधिकारी किसी रिक्त पद को बिना भरे हुए छोड़ नहीं सकता है या राज्यपाल उसे स्थगित रख सकते हैं, जिससे कोई व्यक्ति प्रतिकर का हक़दार न होगा या राज्यपाल ऐसे अतिरिक्त स्थायी व अस्थायी पदों का सृजन कर सकते हैं, जिन्हें वह उचित समझें|
सेवा में किसी पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है|
भर्ती के प्रयोजनों के लिए परिषद्, एक चयन समिति गठित करेगी|
भरी जाने वाली लेखपालों की रिक्तियों की संख्या प्राप्त होने पर परिषद्, प्रशासनिक आवश्यकतानुसार मंडल स्तर या किसी अन्य इकाई के स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षा कराने का विनिश्चय करेगी| आवेदन पत्रों को कलेक्टर द्वारा अपने जिलों में आमंत्रित किया जायेगा|
कलेक्टर आवेदन पत्रों की समीक्षा करेगा और पात्र अभ्यर्थियों से प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा करेगा| प्रतियोगिता परीक्षा में वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी जिसमे सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बंधित विषयों के प्रश्न सम्मिलित होंगे|
चयन समिति, अभ्यर्थियों की प्रवीणता के क्रम में, जैसा उनके द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त किये गए अंको के योग से प्रकट हो, जिलावार एक सूची तैयार करेगी| यदि दो या अधिक अभ्यर्थी बराबर-बराबर अंक प्राप्त करें तो लिखित परीक्षा में उच्चतर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को ऊपर रखा जायेगा| लिखित परीक्षा में भी दो या अधिक अभ्यर्थियों के बराबर-बराबर अंक होने की दशा में, आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थियों को सूची में ऊपर रखा जायेगा|

Comments

Popular posts from this blog

अग्निपथ योजना क्या है, कौन आवेदन कर सकता है? पात्रता, वेतन और अन्य विवरण देखें|

 1. अग्निपथ योजना क्या है?  इस योजना में अधिकारी के पद से नीचे के व्यक्तियों के लिए एक भर्ती प्रक्रिया शामिल है, जिसका लक्ष्य फिटर, युवा सैनिकों को अग्रिम पंक्ति में तैनात करना है, जिनमें से कई चार साल के अनुबंध पर होंगे। यह एक गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट है जो थल सेना, नौसेना और वायु सेना को अधिक युवा छवि देगा। 2. इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है? इस योजना के तहत 17.5 से 21 वर्ष की आयु के पुरुषों और महिलाओं दोनों को सशस्त्र बलों में लाया जाएगा। 3. इस योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है? सभी तीन सेवाओं को एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नामांकित किया जाएगा, जिसमें विशिष्ट रैलियां और परिसर साक्षात्कार मान्यता प्राप्त तकनीकी कॉलेजों जैसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क द्वारा आयोजित किए जाएंगे। नामांकन 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' के आधार पर होगा, जिसकी पात्र आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होगी।अग्निवीर सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे क्योंकि वे अपनी विशेष श्रेणियों/व्यापारों पर लागू होते हैं। अग्निवीरों क...