वर्तमान में विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविस माल्पास है तथा इसका
मुख्यालय वाशिंगटन (अमेरिका) में है|
एक अनौपचारिक परम्परागत समझौते के अनुसार विश्व बैंक का अध्यक्ष एक
अमेरिकी नागरिक ही हो सकता है|
विश्व बैंक का सदस्य वही देश हो सकता है जो अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा
कोष का सदस्य होता है|
वर्तमान में 189 देश विश्व बैंक के सदस्य हैं| इसके सदस्य दो प्रकार
के हैं—मौलिक सदस्य ( 31 दिसम्बर, 1945 तक सदस्यता ग्रहण करने वाले देश) तथा
सामान्य सदस्य ( 31 दिसम्बर, 1945 के बाद सदस्यता ग्रहण करने वाले देश)|
भारत विश्व बैंक के मौलिक 30 सदस्यों में से एक है|
विश्व बैंक वस्तुतः पांच संस्थाओं का समूह है, 1945 में स्थापित
‘अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक’, 1956 में स्थापित ‘अन्तर्राष्ट्रीय
वित्त निगम’, 1960 में स्थापित ‘अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ’ और ‘मल्टीलेटरल निवेश
गारंटी एजेंसी तथा निवेश सम्बन्धी विवादों के निपटारे के निमित्त ‘अन्तर्राष्ट्रीय
केंद्र’|
वर्ष 1944 के ब्रेटनवुड्स
सम्मलेन में दो वित्तीय निकायों का उदभव हुआ—(1) पुनर्निर्माण और विकास का
अन्तर्राष्ट्रीय बैंक (विश्व बैंक) (2) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष| इन दोनों
वित्तीय निकायों की स्थापना दिसम्बर 1945 में हुई| विश्व बैंक ने जून 1946 से
विधिवत कार्य करना प्रारम्भ किया|
विश्व बैंक का प्रधान उद्देश्य उत्पादक प्रयोजनों के लिए पूंजी निवेश
नियोजन के सुविधा देकर सदस्य देशों के प्रदेशों के पुनर्निर्माण और विकास में
सहायता देना है|
विश्व बैंक का प्रबंध त्रिस्तरीय होता है—प्रथम अध्यक्ष, द्वीतीय
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स तथा तृतीय बोर्ड ऑफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स| बोर्ड ऑफ
गवर्नर्स में प्रत्येक सदस्य देश से एक गवर्नर होता है| अध्यक्ष की नियुक्ति बोर्ड
ऑफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स द्वारा की जाती है जिनकी संख्या 24 है, जिनमें 5 की
नियुक्ति उन देशों द्वारा की जाती है जिनके बैंक में अधिकतम अंश हैं| शेष 19 बोर्ड
ऑफ गवर्नर्स द्वारा चुने जाते हैं| बोर्ड ऑफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स बैंक की
सबसे शक्तिशाली संस्था होती है, जो बैंक की समस्त नीतियां निर्धारित करती है|
Comments
Post a Comment